Presentation on Vaidehi Sachin Owner of Afternoon Voice

+2

No comments posted yet

Comments

Slide 1

वैदेही सचिन  १६ साल की उम्र से पत्रकारिता करनेवाली वैदेही सचिन जी से मेरी मुलाकात २१ नवम्बर को कान्दिवली मे स्थित उन के "Afternoon Voice" के आफ़िस मे करीब २.३० बजे हुई.

Slide 2

लगभग सौ सनसनिखेज़ खबरो का खुलासा करनेवाली वैदेही जी का मानना है कि "एक पत्रकार को कभी निर्णायक नही बनना चाहीए बल्की पेरिस्थिती को समझकर उसे वैसा ही लोगो के सामने पेश करना चाहीए".उन्होने आगे बताया कि "आज कल के रिपोर्टर ज़्यादा समझदार नही होते तथा उन के पास हालात को समझने की झमता भी नही होती".मेरे पुछने पर की क्या आज पत्रकार अपने मुल्यो तथा सिद्धान्तो का पालन करते है ?तो वैदेही जी ने बिना किसी हिचक के तुरन्त जवाब दिया कि "आज के पत्रकार शुन्य प्रतिशत मुल्यो का पालन करते है".उनका मानना है कि "आज पत्रकारिता पुरी तरह से व्यापार के रुप मे बदल चुका है.लोग सिर्फ़ अपनी जेब भरने मे लगे है ".  इसी बात पर ज़ोर देते हुए वैदेही जी ने बताया कि अरुण गवली और छोटा शेकील के बीच तनाव होने की वजह से वह एक दुसरे के कुन्बे को खत्म करने पर तुले थे .इस कारनामे मे पुलिस प्रशासन भी उनका साथ दे रही थी जो एक दुसरे के आदमियो को एन्काउन्टर मे मारने का काम कर रही थी तथा दुर्भाग्यवश इस मामले मे एक पत्रकार केतन शिरोडकर भी सम्मिलित था जिसका नाम बाद मे सामने आया था .वैदेही जी ने बडे दुख के साथ  बताया कि कुछ पत्रकारो ने तो खबरी से भी बुरा काम किया था.इस पुरे वाकये को सबसे पहले लोगो के सामने लाने का काम वैदेही जी ने ही अपने किताब "कुरुकझेत्र" से किय़ा था. 

Slide 3

एस. आर .एस स्कीम के मुद्दे पर बात करते हुए वैदेही जी मुझ से कहा की उन्होने लोगो को यह बताने की कोशिश की थी कि किस तरह से राजनेता झुग्गी झोपडी वालो का फ़ायदा उठाने की कोशिश करते है तथा साथ ही साथ उन्हे किस तरह से गुमराह भी करते है.लोगो की गलत धारणाओ को खत्म करने के लिए वैदेही जी ने इस पुरे मुद्दे पर डाक्युमेन्टरी बनाई थी तथा इसका प्रसारण "इनटाईम न्युज़" पर हुआ था.  वैदेही जी ने बताया की समाज मे ऎसे बहुत सी गलत चीज़े है जो लोगो के सामेने लाने का काम सिर्फ़ एक पत्रकार ही सकता है.इस बात को आगे बडाते हुए वैदेही जी ने बताया कि जब वह एक नीश चैनल " केयर टी.वी. "के लिए काम कर रही थी तब उन्होने गैरकानुनी रुप से काम करनेवाली एक गर्भपात केन्द्र का पर्दाफ़ाश किया था.यह केन्द्र १६ से १८ साल के बीच की लडकियो का गर्भपात करती थी जिसका कोई "आफ़िशियल रिकार्ड" भी नही होता था .  वैदेही जी ने बताया की नशीले पदार्थो की फ़रोख्त करनेवाले साउथ अफ़्रिका के लोगो को कभी भी मुम्बई पुलिस पकडने के लिए सामने नही आती थी.यह लोग गैर कानुनी रुप से पुलिश स्टेशन के सामने ही ड्र्ग्स बेचते थे परन्तु  मुम्बई पुलिस इन्हे पकडने से डरती थी .

Slide 4

इस पुरे मुआमले को वैदेही जी ने बडे पैमाने पर लोगो के सामने लाने का काम किया.  वैदेही जी ने बताया की हाल ही मे सबसे पहले क्रिपाशन्कर सिन्ह के पैसे घोटाले के केस की सच्चाई को सबके सामने सबसे पहले इन्ही की मैगज़ीन "Beyond The News" तथा अखबार ने लाने की कोशिश की थी. वैदेही जी ने गर्व के साथ बताया की "जर्नलिज़्म की मुख्यधारा मे जाकर कमर्शियल होने के बजाय वह "पैरालल जर्नलिज़्म" मे रहकर अपने विचारो को लोगो के सामने लाने क काम करती रहेन्गी.वैदेही जी ने कहा कि "पैरालल जर्नलिज़्म" पत्रकारिता की रीढ है जिसको जिन्दा रखने का वह पुरा प्रयास करेन्गी". 

Summary: Vaidehi Sachin, Group editor of News Maker, took a revolutionary step with the support from intelligence sources, to unite all ethical & unethical hackers of India. Register them under cyber employment act & create a new young army for Cyber security of our country INDIA.The intention is to rehabilitate youth lured in cybercrime. JAI HIND..!!

Tags: vaidehi sachin afternoon voice news makers nbc cat techie

URL: